आज खिली धूप और तापमान में हुयी कुछ वृद्धि से राजधानीवासियों को सर्दी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 22.7 दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।आज का न्यूनतम तापमान 7. 5 दर्ज किया गया जबकि कल यह 5. 6 था।
पिछले हफ्ते के अधिकतर दिन राजधानी में कोहरा छाया रहा था। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार सुबह कोहरा छाये रहने और तापमान के सात से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है । पिछले महीने की 25 तारीख को तापमान गिरकर 2.9 चला गया था।

No comments:
Post a Comment