Thursday, 23 February 2012

साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

 

 


Email
Print
मुंबई। 'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। इस साल ईद पर फिल्मों की रिलीज को लेकर सलमान खान से किसी भी तरह के टकराव से बचने की कोशिश कर रहे हैं रणबीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा। यही वजह है कि फिल्म 'लुटेरा' के निर्माताओं ने फिल्म को 26 अक्टूबर को बकरीद के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया है।
जाहिर है सलमान की फिल्म एक था टाइगर ईद के दिन ही रिलीज होगी। इसकी घोषणा भी पहले ही हो चुकी है। पिछले साल ईद के मौके पर रिलीज हुई बॉडीगार्ड ने बॉक्सऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे।
साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

\

 

 

 

 

 

 





Email
Print
 'दबंग' सलमान से बचने के लिए सोनाक्षी-रणबीर ने अपनी आनेवाली फिल्म 'लुटेरा' के रिलीज की तारीख बदल दी। इस साल ईद पर फिल्मों की रिलीज को लेकर सलमान खान से किसी भी तरह के टकराव से बचने की कोशिश कर रहे हैं रणबीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा। यही वजह है कि फिल्म 'लुटेरा' के निर्माताओं ने फिल्म को 26 अक्टूबर को बकरीद के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया है। ZZZ


जाहिर है सलमान की फिल्म एक था टाइगर ईद के दिन ही रिलीज होगी। इसकी घोषणा भी पहले ही हो चुकी है। पिछले साल ईद के मौके पर रिलीज हुई बॉडीगार्ड ने बॉक्सऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे।


साथ में रणबीर, फिर भी दबंग से डरीं सोनाक्षी

Monday, 23 January 2012

दिल्ली में आज खिली धूप


  आज खिली धूप और तापमान में हुयी कुछ वृद्धि से राजधानीवासियों को सर्दी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 22.7 दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।आज का न्यूनतम तापमान 7. 5 दर्ज किया गया जबकि कल यह 5. 6 था। 
पिछले हफ्ते के अधिकतर दिन राजधानी में कोहरा छाया रहा था। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार सुबह कोहरा छाये रहने और तापमान के सात से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है । पिछले महीने की 25 तारीख को तापमान गिरकर 2.9 चला गया था।

Thursday, 19 January 2012

"सोचकर बोले मायावती" चुना आयोग का करार जवाब


मायावती एक वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें इस तरह के बयान देने से पहले स्वयं सोचना चाहिए  डॉ. कुरैशी ने कहा है कि  उन्होंने साफ कहा कि चुनाव में सभी को प्रचार के समान अवसर देना आयोग का काम है और वह प्रचार में लगे किसी नेता या उसके चुनाव चिह्न के प्रतीकों को खुला रखने की अनुमति नहीं दे सकता।

उत्तर प्रदेश में अपनी प्रतिमाओं व पार्टी के चुनाव चिह्न हाथी को ढकने के आदेश के लिए निर्वाचन आयोग पर निशाना साधने वाली मुख्यमंत्री मायावती को मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी ने कड़ा जवाब दिया है।


इस बीच, चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री मायावती और बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी को ढकने संबंधी अपने फैसले पर फिर से विचार करने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने बसपा की याचिका बुधवार को खारिज कर दी।

बुधवार को यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कुरैशी ने कहा कि आयोग चुनाव के समय दफ्तरों व सार्वजनिक स्थलों पर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्रियों व पार्टी नेताओं के चित्रों को हटाने के निर्देश पहले से देता रहा है। 

यदि कहीं से फोटो हटाना संभव नहीं हो तो आयोग उसे ढकने के लिए भी कहता है। माया के बयान पर कुरैशी ने पलटकर पूछा कि क्या किसी नेता की मूर्ति या उसके दल के चुनाव चिह्न को केवल इसलिए नहीं ढकना चाहिए, क्योंकि वह आकार में बड़ा व देखने में शानदार है?

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से बचना चाहिए वरना अन्य दलों के नेता भी सरकारी पार्कों व सार्वजनिक स्थलों पर अपने चुनाव चिह्नों को लगाने की मांग करने लगेंगे। कुरैशी ने पूछा कि उस स्थिति में आयोग क्या जवाब देगा?

उल्लेखनीय है कि मायावती ने उत्तर प्रदेश में अपनी व हाथियों की प्रतिमाओं को ढकने के निर्वाचन आयोग के आदेश को एकतरफा और पार्टी संस्थापक कांशीराम का अपमान करार दिया था।उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सभी दलों को समान अवसर सुनिश्चित करना आयोग का काम है और उसने उत्तर प्रदेश में प्रतिमाओं को ढकने के आदेश देकर कुछ गलत नहीं किया है

Sunday, 15 January 2012

पूनम ने बनाया बाबा रामदेव का मजाक

 बॉलीवुड में फिल्मों को तरस रही पूनम पांडे ने बाबा रामदेव पर काली स्याही फेंकने की घटना को लेकर उनका मजाक बनाया है। और उन्हें  बेज़त किया |



पूनम ने ट्वीट किया है कि किसी ने बाबा की बाईं आंख में खराबी को गलत तरीके से ले लिया। उसने यह समझकर बाबा पर स्याही फेंक दी कि बाबा आंख मारते हैं। इसलिए उसने ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला’ समझ स्याही फेंक दी। यह ट्वीट करने से पहले पूनम ने अपने फॉलोअर से स्याही वाली घटना के बारे में सच्चाई बताने का आग्रह किया था।



पूनम ने ट्वीट किया था, बाबा के लिए काला दिन। किसी युवक ने बाबा पर स्याही फेंक दी... क्या यह सही है?



जब पूनम को पता चला कि घटना सही है तो उन्होंने यह ट्वीट कर दिया - आंख के इशारे को गलत समझ किया गया मुंह काला।

Thursday, 8 December 2011

वीरू के वो 7 छक्‍के और रिकॉर्ड


विस्फोट, चमत्कार, अद्वतीय, कुछ भी नामुमकिन नहीं... आप चाहें तो ऐसी हजारों बातें जोड़ सकते हैं क्योंकि वीरेंद्र सहवाग का खेल ही कुछ ऐसा है. कहां तो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों से उनका बल्ला ही नहीं चल रहा था. और जब उन्होंने बल्ले का मुंह खोला तो रिकॉर्ड को माउंट एवरेस्ट पर 

Wednesday, 7 December 2011

भंवरी देवी केस: खीझी सीबीआई टॉर्चर पर उतरी


नई दिल्ली. क्या राजस्थान की लापता नर्स भंवरी देवी से जुड़े मामले की जांच में जुटी सीबीआई अब तक किसी ठोस नतीजे पर न पहुंचने की खीझ अमानवीय यातनाएं देकर निकाल रही है?  यह सवाल पिछले एक-दो दिनों में सीबीआई की पूछताछ के तरीकों पर लगे आरोपों के बाद उठा है।

भंवरी देवी मामले के आरोपी राजस्थान के पूर्व मंत्री दिव्या मदेरणा ने बुधवार को आरोप लगाया कि सीबीआई उनके पिता महिपाल मदेरणा को यातनाएं दे रही है। दिव्या ने आरोप लगाया है कि गिरफ्तारी के बाद से उन्हें सोने नहीं दिया गया है और उनके साथ मारपीट की जा रही है। दिव्या के मुताबिक पूछताछ कर रहे अफसर महिपाल के बाल खींच रहे हैं और उन्हें गालियां दे रहे हैं। बुधवार को दिव्या ने अपने पिता से मुलाकात की थी।

वहीं, सीबीआई की पूछताछ और जांच के तौर-तरीकों पर सबसे बड़ा सवाल एक वीडियो क्लिप ने खड़ा किया है। इस क्लिप में एक युवक को बिना कपड़ों के एक खिड़की के सहारे दोनों हाथ ऊपर किए हुए खड़ा दिखाया गया है। यह पिपाड़ का ही एक युवक है। क्लिप में यह युवक और सीबीआईकर्मी बार-बार खिड़की की तरफ देखते हैं। बाद में खिड़की खोली भी जाती है। दरअसल, जोधपुर के 10-12 मीडियाकर्मी जब अमरचंद की तलाश में सर्किट हाउस पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रात 8:30 बजे वहां अमरचंद की बजाय पीपाड़ के एक युवक से पूछताछ की जा रही थी। इसके बाद ही किसी ने यह वीडियो क्लिप तैयार की।

वहीं, दूसरी ओर भंवरी देवी के पति अमरचंद ने भी सीबीआई पूछताछ पर सवाल खड़े किए हैं। अमरचंद ने आरोप लगाया है कि सीबीआई भंवरी को ढूंढ़ने की बजाय उन्हें ही जांच के नाम पर परेशान कर रही है। बुधवार को कोर्ट से निकलते ही सीबीआई ने अमरचंद को पूछताछ के लिए बुला लिया। शाम करीब साढ़े छह बजे उसने लघुशंका का बहाना बनाया तो एक अफसर उसके साथ गया। अमरचंद ने अचानक उस अफसर को धक्का दिया और सर्किट हाउस के पिछवाड़े की दीवार फांद कर भाग निकला था।

भंवरी को गायब हुए तीन महीने से ज़्यादा का वक्त बीत चुका है। सीबीआई अक्टूबर से इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन सीबीआई इस केस में अब तक न तो भंवरी देवी का पता लगा पाई है और न ही उसे यह समझ में आ रहा है कि भंवरी देवी को किसने और क्यों गायब किया? सीबीआई मदेरणा को आज दिल्ली से जोधपुर लाएगी क्योंकि 9 दिसंबर को मदेरणा की पुलिस हिरासत खत्म हो रही है।